पीलीभीत, अप्रैल 9 -- बीसलपुर। डीएम के निर्देश पर बीडीओ सर्वेश कुमार ने ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक लेकर कहा कि गोशालाओं में गोवंशीयों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोवंशीयों का रखरखाव, पानी, चारा व चोकर की व्यवस्था सहित की जाए। बीमार पड़ने पर गोवंशीयों का तत्काल उपचार कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई तय है। बैठक में जाकिर अली, विजय तिवारी, राहुल गंगवार, सचिन कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.