कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गोशालाओं का निरीक्षण किया। हाड़ कपाने वाली सर्दी से गोमाताओं को राहत दिलाने के लिए उन्होंने ग्राम प्रधानों और संबंधित केयरटेकरों को अलाव जलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रिया शाक्य ने गोमाताओं को गुड़ खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्राम खोजीपुर, भगवंतपुर, कसावा और भावलपुर सहित कई गांवों की गोशालाओं का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में गोमाता को मां का स्थान प्राप्त है। उनकी सेवा केवल दया नहीं, बल्कि धर्म, करुणा और संस्कारों का प्रतीक है। सरकार की गोसेवा योजनाओं के तहत हमें इनकी देखभाल सुनिश्चित करनी होगी, ताकि ये स्वस्थ रहें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सर्दी में चारा और भूसा की व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.