गोशालाओं का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करें: डीएम
शाहजहांपुर, जून 5 -- शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में पंचायती राज, मनरेगा, एनआरएलएम, जीरो पॉवर्टी, गौ-संरक्षण, ग्रामीण पुस्तकालय, फैमिली आईडी, अन्नपूर्णा भवन एवं रिक्त दुकानों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने शौचालयों के लंबित आवेदनों का एक सप्ताह में निस्तारण करने तथा प्रत्येक ब्लॉक में एक गांव को शत-प्रतिशत मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घर-घर कूड़ा संग्रहण, उसका उचित निस्तारण और प्रत्येक परिवार से 50 रुपये यूजर चार्ज जमा कराने पर जोर दिया। जर्जर सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने 161 चयनित डिजिटल लाइब्रेरियों का निरीक्षण कराने तथा उनमें शिकायत रजिस्टर रखने को कहा। फैमिली आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.