रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- नानकमत्ता। गोशन स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मंगलवार को आयोजित समारोह में प्रबंधक डॉ़ सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा नर्सरी से 9वीं और कक्षा-11वीं (विज्ञान व कला संकाय) के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य प्रकाश कांडपाल ने विद्यालय में संचालित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए। प्रबंधक ने आगामी शैक्षणिक-सत्र 2026-2027 की जानकारी देते हुए सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पदोन्नत होने पर बधाई दी। मंच संचालन कशिश भट्ट ने किया। यहां अध्यक्ष सरोज जोशी, नीरज जोशी, दमनप्रीत कौर, परीक्षा प्रभारी सुनील पुजारी व पंकज जोशी, शिवदत्त जोशी, हेम कांडपाल, विजय नगर, मीनाक्षी कुमारी, चारु जोश...