नवादा, मई 3 -- गोविन्दपुर में जंगली हाथियों का आंतक पिछले एक माह से अधिक समय से जारी है। इस बीच हाथी तीन की जान ले चुके हैं। इनमें एक महिला व एक पुरुष के अलावा एक मवेशी शामिल हैं। साथ ही माधोपुर व जेटसारी के एक दर्जन से अधिक घरों में तबाही मचा चुके हैं। घरों को ध्वस्त कर उसमें रखा अनाज या तो वे खा जाते हैं या फिर बर्बाद कर देते हैं। हाथियों की इंट्री पहली बार गोविन्दपुर इलाके में 27 मार्च की रात हुई थी। जब 26 हाथियों का झुंड कोडरमा से होते हुए जमुई के रास्ते गोविन्दपुर पहुंचा था। महावरा में पहली बार हाथियों का झुंड देखा गया था। हाथियों के झुंड ने गोविन्दपुर प्रखंड की माधोपुर पंचायत के बहिराडीह इलाके में एक महिला को कुचलकर मार डाला था। 07 अप्रैल की रात हाथियों ने 61 वर्षीया मुन्ना देवी की जान ले ली थी। मृतका माधोपुर गांव के ब्रह्मदेव यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.