गोविंद हत्याकांड के छह दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिले अहम सुराग
शामली, मई 12 -- चौसाना। लक्ष्मीपुरा के गोंविंद हत्याकांड में छठवें दिन पुलिस ने गांव के तीन चार लोगो को हिरासत मे लेकर पूछताछ की और कुछ भी अहम जानकारी नही मिलने पर छोड दिया गया। पुलिस की टीमें सुबह से शाम तक पुलिस चौकी पर जमी रही और संदिग्धों से पूछताछ करती रहीै। इसके अलावा लोगो से भी सम्पर्क किया गया ताकि कोई लीड पुलिस टीमों को मिले। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव लक्ष्मीपुरा मे गोविंद नाम के युवक से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। और शव को डीजल से जलाकर कुए मे फंेक दिया था। जिसके खुलासे के लिए एसओजी व पुलिस की कई टीमें लगी है। यह भी पढ़ें- अवनेश हत्याकांड में उलझी पुलिस, पांच दिन बाद भी खुलासा नहीं लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पॉचवें दिन से पुलिस ने गांव के कई लोगो ने हिरासत मे लिया है और पूछताछ की ताकि कुछ सुराग मिल सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.