मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोविंद शर्मा हत्याकांड में नगर थाना की पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रद्युम्न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, शक्ति स्वरूप शर्मा उर्फ उद्धव और कलमबाग चौक निवासी रेलकर्मी आशुतोष कुमार उर्फ फुद्दू को नोटिस भेजा था। इन तीनों को 24 सितंबर को नगर थाने की पुलिस के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित होना था। इसमें से मंटू शर्मा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। शक्ति स्वरूप शर्मा उर्फ उद्धव ने दिल्ली में इलाज कराने को लेकर उक्त तिथि को पुलिस के समक्ष उपस्थित होने में असमर्थता जताई। उन्होंने 15 दिनों की मोहलत देने का आग्रह किया। वहीं, रेलकर्मी आशुतोष कुमार उर्फ फुद्दू पुलिस के समक्ष पेश हुए। पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम ने उनसे लंबी पूछताछ की। यह भी पढ़ें- ऋतिक यादव हत्याकांड : सात नामजद एवं आठ अज्ञात के विरुद्...