ललितपुर, सितम्बर 3 -- ललितपुर। बुधवार रात्रि को झमाझम और बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश से जनपद के अधिकर बांध उफान मारने लगे। जल भंडारण का रोस्टर बनाए रखने के लिए राजघाट, माताटीला, गोविंद सागर और शहजाद सहित दस बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ने से रिपटे डूब गए। बुंदेलखंड स्थित ललितपुर जनपद में अगस्त के साथ सितंबर माह में भी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। बीती रात्रि के लेकर बृहस्पतिवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों पर इन्द्रदेव अपनी विशेष कृपा बनाए रहे। बारिश का यह पानी पोखर, तालाब, कूप, बंधी, खेत और खलिहान आदि से बहकर नालों और नदियों में हिलोरे मारता हुआ बांधों में भण्डारित होता रहा। यह भी पढ़ें- Jhansi News: बारिश के बाद राजघाट, माताटीला बांधों में पानी मचला जिसकी वजह से लबालब बांधों में पानी बढ़ने लगा।...