आगरा, मई 16 -- द एडवोकेट एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को दीवानी परिसर में आयोजित हुआ। अध्यक्ष गोविंद शरण बघेल, सचिव विष्णु सक्सैना, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल तोमर, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार शर्मा, अमृत सिंह, भगवान शर्मा व नरेंद्र पाल सिंह बने। संयुक्त सचिव संदीप कुमार यादव, सौरभ बघेल, विनय कुमार शर्मा, लायक वर्मा, रामबाबू शर्मा, राजेश कुमार व आरती अग्रवाल चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी कुलदीप कुमार, आयुष गौड़, मन्नू श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, तेजस्विनी अग्रवाल, सविता को दी गई। चुनाव एल्डर कमेटी चेयरमैन घनश्याम गुप्ता, संरक्षक अरुण पचौरी, संयोजक विजय वर्मा, पूर्व अध्यक्ष संजीव अग्रवाल आदि की देखरेख में हुआ। विजयी प्रत्याशियों को साथी अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं दीं। संचालन राकेश कुमार बघेल ने किया।

हिंदी हिन्दुस...