जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- जमशेदपुर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, समाजसेवी और गोविंद विद्यालय (तमोलिया) के संस्थापक निदेशक डॉ. ब्रह्म दत्त शर्मा के निधन से मंगलवार को पूरा शहर और शिक्षा जगत शोक संतप्त हो गया। 85 वर्ष की आयु में उन्होंने मंगलवार कि तड़के सुबह 3:00 बजे अपने 'ब्रह्म निवास' पर अंतिम सांस ली। डॉ. शर्मा के निधन की खबर फैलते ही शिक्षा, साहित्य और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है और इसे शहर के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।डॉ. शर्मा का शिक्षा के प्रति समर्पण अतुलनीय रहा है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1960 में 'राजस्थान विद्या मंदिर' में एक शिक्षक के तौर पर हुई थी। अपनी कर्मठता के बल पर वे गुरु नानक स्कूल (मानगो) के प्रधानाचार्य पद तक पहुँचे और सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने गोविंद विद्यालय की नींव रखी। आज यह विद्यालय ...