कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर, संवाददाता। गोविंद नगर में रिटायर पुलिसकर्मी ने पड़ोसी पर बेटी को बैड टच कर मारपीट व पथराव करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है। कच्ची बस्ती निवासी पिता ने बताया कि वह पुलिस विभाग में दीवान थे। आरोप है कि, बीती 10 मार्च की शाम उनकी बेटी घर के बाहर खड़ी थी। तभी नशे में धुत पड़ोसी जितेंद्र बेटी का जबरन हाथ पकड़कर घसीटने लगा। विरोध पर बैड टच कर गाली-गलौज की। साथ ही घर पर पथराव किया। जबकि उन्होंने खुद को ह्दय रोगी बताया है। थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...