कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर, संवाददाता। गोविंद नगर में बोगस फर्म का 37.13 करोड़ की जीएसटी घोटाले का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं राज्य कर विभाग की जांच में सिंह इंटरप्राइजेज नाम की फर्म सिर्फ कागजों में संचालित मिली जबकि मौके पर कोई अस्तिव नहीं पाया गया। विभाग ने मुरादाबाद निवासी फर्म संचालक अरविंद सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सहायक आयुक्त राज्यकर प्रभाकर कुमार चौधरी द्वारा दर्ज रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि मुरादाबाद के बुजपुर मान राम मंदिर रोड निवासी अरविंद सिंह ने संजय नगर सीटीआई रोड के पते पर बीते साल 28 फरवरी को फर्म का पंजीकरण कराया था। इस दौरान जीएसटी पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 204 करोड़ रुपये की खरीद और 206 करोड़ रुपये की बिक्री दर्शाई गई। इसके आधार पर 36.74 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लिय...