मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर थाना के छोटी कल्याणी के समीप आइकॉन टॉवर में बीते 31 मई की रात करीब पौने दस बजे हुई गोविंद को दो शूटरों ने छह गोलियां सामने से मारी थी। पोस्टमार्टम के दौरान गोविंद के शरीर से डॉक्टर को गोलियों के तीन पिलेट (गोली का अग्र भाग) मिले हैं। पुलिस ने पिलेट को जब्त कर लिया है। जबकि, तीन गोलियां शरीर के आरपार हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- शूटर गोविंद का महिला डॉक्टर से था अफेयर, बीवी बोली- पति ने गर्लफ्रेंड पर दौलत लुटाई, मर्डर की रात उसी से मिलने गया थागोली मारने का विवरण दोनों शूटरों ने गोविंद के पेट, सीना और सिर में गोली मारी थी। सिर के जख्म में चारिंग (बारूद के अंश) पाए गए हैं, यानी सिर में सटाकर फायर किया गया था। चेहरे और सिर के जख्म पर बारूद के अंश थे। तीन गोलियां आरपार कर जाने के कारण पीठ में...