मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छोटी कल्याणी स्थित आइकॉन टावर में 31 मई की रात हुई कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की हत्या में उसके ही भू-कारोबारी साथी कुमार रणंजय ओंकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसपर साथ में खरीदी गई जमीन को हड़पने के लिए गोविंद की हत्या कराने का आरोप है। घटना के बाद उसे सोमवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। एफआईआर में नामजद आरोपित बनाए जाने के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया। गोविंद की हत्या की जिम्मेवारी लेने वाले तुर्की थाना के छाजन गांव के बाबुल चौधरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- गोविंद हत्याकांड में पटना की महिला डॉक्टर की भूमिका, तीन नामजदआरोप और गिरफ्तारी इस मामले में सोमवार की देर रात गोविंद की पत्नी रीना उर्फ अंजली ने नगर थाने की पुलिस को आवेदन ...