गोविंद अध्यक्ष तथा शंशाक बने वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के प्रबंधक
संभल, मई 23 -- वार्ष्णेय इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति व कार्यकारिणी चुनाव शुक्रवार को निर्विरोध संपन्न हुए। अध्यक्ष व प्रबंधक पद समेत अन्य पदों व कार्यकारिणी सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं चुनाव संपन्न होने पर पदाधिकारियों व सदस्यों के समर्थकों ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी जताई। पीठासीन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अध्यक्ष व प्रबंधक समेत पांच पदों व सात सदस्यों के पदों के लिए 18 लोगों ने नामंाकन दाखिल किए। शुक्रवार को नामांकन वापसी के आखिरी दिन छह सदस्यों ने अपना नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर गोविंद वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष को संजीव कुमार, प्रबंधक पद पर शंशांक वार्ष्णेय, उपप्रबंधक के लिए लोकेश कुमार व कोषाध्यक्ष को सचिन वार्ष्णेय निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में सुमित कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.