नई दिल्ली, मार्च 15 -- कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। नेटफ्लिक्स के शो, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4' का फिनाले जल्द ही आने वाला है। ऐसे में फिनाले से पहले शो पर दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन अपने बेटे यानी एक्टर वरुण धवन के साथ पहुंचे। इस दौरान बाप-बेटे की जोड़ी ने कमाल कर दिया। इस दौरान वरुण और डेविड ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही डेविड ने गोविंदा, संजय दत्त और सलमान खान जैसे एक्टर्स के साथ अपने काम के अनुभव साझा किए। इस दौरान डेविड ने गोविंदा के सेट पर लेट आने को लेकर अपनी बात रखी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?गोविंदा को लेकर बोले डेविड दरअसल, गोविंदा को लेकर इंडस्ट्री में एक बात काफी चर्चा में रही है कि वो ...