नई दिल्ली, अगस्त 24 -- बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर गोविंदा बीते कुछ महीने से लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। गोविंदा की पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फैंस उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी पर भी पैनी नजर रखे हुए हैं। गोविंदा इंस्टाग्राम पर कुल 25 लोगों को फॉलो कर रहे हैं। खबर थी कि गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को अनफॉलो कर दिया है, इसके स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए थे। लेकिन अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट में साफ देखा जा सकता है कि वह सुनीता आहूजा को फिर से फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा फैमिली मेंबर्स में उनकी बेटी टीना आहूजा भी हैं जिन्हें गोविंदा ने फॉलो किया हुआ है। लेकिन क्या लिस्ट में उनकी कथित गर्लफ्रेंड हैं?इंस्टा पर किस-किसको फॉलो कर रहे? दिलचस्प बात यह है कि पत्नी सुनीता के साथ-साथ गोविंदा इंस्टा पर कोमल रानी स्वर्णकार को भी फॉल...