नई दिल्ली, अगस्त 21 -- गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में परेशानियों की चर्चा लंबे समय से चल रही है। वहीं, कुछ दिन पहले गोविंदा और रानी स्वर्णकार के साथ में स्पॉट होने के बाद सुनीता ने गोविंदा को रानी का सुगर डैडी बताया था। सुनीता के बयान की आलोचना करते हुए गोविंदा ने भी अपनी बात सामने रखी थी। इस बीच सुनीता और राखी सावंत की फोन कॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोन कॉल पर सुनीता ये दावा करती सुनाई पड़ीं कि गोविंदा दूसरी शादी करने वाले हैं। हालांकि, अब गोविंदा के मैनेजर ने इस दावे को खारिज कर दिया है।क्या गोविंदा करने वाले हैं दूसरी शादी? गोविंदा के मैनेजर ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा, "मैं ये पहली बार सुन रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है और नहीं होगा। कोई दूसरी शादी नहीं हो रही है। वो उनकी पत्नी हैं, और उनके दिमाग में कुछ चल रहा ह...