नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- बॉलीवुड एक्टर गोविंद इन दिनों अपनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। गोविंदा का नाम पिछले काफी वक्त से मराठी एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ रहा है। दोनों का नाम तब से और ज्यादा सुर्खियों में आया जब से गोविंदा लालबागचा राजा में अपनी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं। इसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस पर रिएक्ट किया था। बाद में कोमल ने भी इन बातों पर रिएक्ट किया। बीते दिनों इस मामले पर दिव्या खोसला कुमार ने रिएक्ट किया। ऐसे में एक बार फिर से दिव्या ने इस गोविंदा के इस मामले पर रिएक्ट किया है।वो झुकती है कि उसकी मांग में सिंदूर लग जाता है दिव्या खोसला कुमार ने अपनी इंस्टाग...