नई दिल्ली, जून 16 -- डेविड धवन की फिल्म हीरो नंबर 1 साल 1997 में आई थी। मूवी की कहानी लोग भले ही भूल गए हों, इसके गाने अभी भी लोगों की प्लेलिस्ट में रहते हैं। हीरो नंबर 1 के लीड एक्टर्स गोविंदा और करिश्मा कपूर थे। ये 90 के दशक की हिट जोड़ी थी। इस मूवी के गाने समीर अनजान ने लिखे हैं। कुछ रोज पहले एक इंटरव्यू में वह इसके एक गाने से जुड़ी ब्लंडर के बारे में बता चुके हैं। यह गाना हम सब लोग गाते हैं पर शायद ही कोई इसकी गलती को पकड़ पाया हो।हीरो नंबर का वो गाना सोना कितना सोना है से लेकर मैं तो रस्ते से जा रहा था... हीरो नंबर 1 ने कई टाइमलेस गाने दिए हैं। ये गाने समीर अनजान ने लिखे हैं। इसी फिल्म का एक गाना है, 'मैं तुझको भगा लाया हूं तेरे घर से, तेरे बाप के डर से। इस गाने में गोविंदा और करिश्मा कपूर हैं। फिल्मफेयर से बातचीत में समीर अनजान ने इ...