जामताड़ा, मार्च 14 -- फतेहपुर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे पर फतेहपुर थाना क्षेत्र के ताराबाद के समीप शनिवार को दो चारपहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में जामताड़ा शिक्षा विभाग के एडीपीओ मनोज अंबष्ट भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान ताराबाद के पास अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर फतेहपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि घायल मनोज अंबष्ट जामताड़ा जिला शिक्षा विभाग में एडीपीओ के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल सभी घायलों क...