गोविंदपुर वासियों ने दिन में नो एंट्री लगाने की मांग की, डीसी को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर, जुलाई 1 -- गोविंदपुर के निवासियों ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। पंचायत समिति सदस्य और भारतीय भोजपुरी संघ के अध्यक्ष अंजय कुमार सिंह भोला के नेतृत्व में गोविंदपुर वासियों ने इस आशय का मांग पत्र उपायुक्त राजीव रंजन को आज सौंपा। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों की वजह से समस्याएं बढ़ रही हैं। वहां एक माह में तीन मौतें भारी वाहनों से कुचलकर हो चुकी हैं। इस आशय की मांग डीटीओ दिलीप कुमार से भी की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में बीसी मिश्रा, शुभ दयाल सिंह, टीएन सिंह, सच्चिदानंद सिंह, बीके सिंह, राजेश शर्मा, निर्मल कुमार सिंह, शंभू शरण, राम मूरत सिंह, के के तिवारी, संजय सिंह, उमेश यादव, रविंद्र सिंह, अशोक कुमार, जुगनू वर्मा, राजा दत्ता, राजेश गुप्ता, मनोज ठाकुर, दिनेश सिंह सहित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.