जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- छोटागोविंदपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, छोटागोविंदपुर हाउसिंग कॉलोनी निवासी अन्थनी कुमारी (30) ने शनिवार शाम थाना लिखित शिकायत दी। इसमें राहुल प्रसाद, रौशन कुमार, राकेश कुमार और नीलम देवी समेत अन्य पर आरोप लगाया गया है। मामले की जांच पुलिस अवर निरीक्षक सर्वजीत कुमार को सौंपी गई है।पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 30 मार्च की सुबह करीब 7 बजे, जब उसके पति ड्यूटी गए थे, आरोपी उसके घर पहुंचे और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। राहुल प्रसाद ने डंडे से दोनों हाथों पर वार किया, जबकि अन्य ने मिलकर मारपीट की। महिला किसी तर...