जमशेदपुर, मई 7 -- पटमदा : एमजीएम थाना क्षेत्र के दलदली पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर महतोबांध में आयोजित 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का समापन गुरुवार सुबह पारंपरिक धुलट के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। बुधवार को आयोजित जागरण रात्रि कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों के धार्मिक उत्साह की सराहना भी की।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संकीर्तन मंडलियों ने हरिनाम संकीर्तन की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।...