हाजीपुर, मार्च 14 -- महुआ,एक संवाददाता। प्रखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ गोविंदपुर में शुक्रवार को चैत कृष्ण पक्ष की दशहरा तिथि होने के कारण माता की पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माता के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा कर घर परिवार के साथ समाज और राष्ट्र कल्याण के लिए प्रार्थना की। बच्चों का विभिन्न संस्कार भी कराया गया। यहां पर दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मुंडन, अन्नपराशन, नामाकरण, यज्ञोपवीत, विद्यारंभ आदि संस्कार भी कराए। यहां पर श्रद्धालुओं की हुई भीड़ को लेकर मेला भी लग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को यहां माता की पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। वहीं बच्चों का मुंडन सहित विभिन्न संस्कार कराने के लिए लोग पहुंचते हैं। यहां पर जिले के अलावा अपने राज्य औ...