धनबाद, जून 10 -- भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान जनगणना 2027 के अंतर्गत धनबाद जिले के गोविंदपुर चार्ज ने धरातल पर कड़े परिश्रम और उत्कृष्ट तालमेल का परिचय देते हुए जिले में सबसे पहले अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है। गोविंदपुर चार्ज की ओर से निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) पूर्णता हासिल कर ली गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गोविंदपुर चार्ज ने कुल 500 से अधिक हाउस लिस्टिंग ब्लॉक को त्रुटिरहित और पूर्ण रूप से संपन्न कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला प्रशासन ने इस कार्य में जुड़े अधिकारियों के नेतृत्व की सराहना की है। यह पूरी प्रक्रिया चार्ज पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी धर्मेंद्र दुबे के नेतृत्व और सहायक चार्ज पदाधिकारी मोहम्मद जसीम अख्तर के लगातार फील्ड मॉनिटरिंग (अनुश्रवण) व अथक प्रयासों से संभव हो ...