गोविंदपुर-गिरिडीह सड़क परियोजना को मिला एक साल का एक्सटेंशन
धनबाद, अगस्त 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता । एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) संपोषित गोविंदपुर-गिरिडीह सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण के लिए एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है। जिला भू अर्जन विभाग ने गोविंदपुर अंचल में दो जगहों पर जमीन अधिग्रहण के लिए अवधि विस्तार को दो अगस्त 2027 तक के लिए दिया गया है। गोविंदपुर से भाया टुंडी होते ही इस सड़क का निर्माण पिछले एक दशक से चल रहा है। गोविंदपुर अंचल के कुछ जगहों पर जमीन अधिग्रहण नहीं होने की वजह से योजना कहीं-कहीं अधूरी है। जिला भू अर्जन कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में लिखा गया है कि जमीन अधिग्रहण के लिए पथ निर्माण विभाग से राशि की मांग की गई थी, जो अबतक नहीं मिली है। इस योजना के तहत गोविंदपुर प्रखंड के महुबनी मौजा में 0.1220 एकड़ जमीन और गोविंदपुर मौजा में 0.0260 एकड़ जमीन अधिग्रहण किया जाना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.