भागलपुर, मार्च 22 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर गांधी युवा क्लब फतेहपुर, मुरारपुर द्वारा आयोजित मां भगवती चैलेंज शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को गोविंदपुर बनाम कटोरिया के बीच मुकाबला खेला गया। कटोरिया की टीम गोविंदपुर को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। रविवार को इसी मैदान पर किशनपुर और लैलख के बीच अगला मुकाबला खेला जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम विकास समिति फतेहपुर के अध्यक्ष प्रभास मंडल उपस्थित रहे। जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष अमरजीत कुमार और दिलीप मंडल ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...