धनबाद, फरवरी 22 -- धनबाद। गोविंदपुर निवासी युवक राजेश कुमार महतो ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार राजेश कुछ दिनों से अवसाद में था। रात में खाना खाने के बाद घर के सभी सदस्य सोने चले गए। कुछ देर बाद राजेश के कमरे से किसी चीज के गिरने की आवाज आई। परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह फंदे से झूल रहा है। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...