धनबाद, मार्च 1 -- गोविंदपुर कांड्रा सब स्टेशन की बिल्डिंग की मरम्मत की जाएगी। अभी सब स्टेशन की बिल्डिंग जर्जर स्थिति में है। रह-रह कर बिल्डिंग का छज्जा गिरता रहता है। बारिश होने पर पानी अंदर टपकता है। काम करने में कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। 20 लाख 24 हजार रुपए की लागत से सब स्टेशन की बिल्डिंग रिपेयरिंग की जाएगी। इसे लेकर टेंडर निकाला गया है। काम होने के बाद कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। विभागीय अधिकारी का कहना है कि बिल्डिंग काफी पुरानी है। काफी जर्जर की स्थिति में है। कर्मचारियों को काम करने में एक डर का माहौल बना हुआ था। हर दिन कर्मचारी डर के साए में काम कर रहें। इससे लोग परेशान थे। मेंटेनेंस होने से लोगों को काम करने में काफी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...