जमशेदपुर, मार्च 30 -- गोविंदपुर और सलगाझुड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर पिछले डेढ़ दशक से चली आ रही लंबी लाइन जाम की समस्या जल्द खत्म होने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने दोनों क्रॉसिंग पर रोड ओवरब्रिज बनाने का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा फुट ओवरब्रिज और लाइन किनारे पाथवे भी बनाए जाएंगे। रेलवे जोन ने आरओबी, एफओबी और पाथवे निर्माण का टेंडर निकाल दिया है। इससे स्थानीय लोगों, राहगीरों और हजारों दो-चार पहिया वाहन सवारों को जाम से छुटकारा मिलेगा। रेलवे इन चारों निर्माण कार्यों को 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। कुल लागत 1 अरब 95 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। रोड ओवरब्रिज बनने से परसूडीह, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, गदरा समेत पंचायत क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी। टेल्को, सुंदरनगर, नरवा और आसपास के इलाकों के लोगों को स्टेशन...