नवादा, मई 9 -- नवादा जिले के गोविन्दपुर में हाथियों का आतंक जारी है। गुरुवार की रात गोविन्दपुर की झारखंड सीमा से सटे माधोपुर गांव में घुसकर हाथियों ने एक घर को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार की सुबह सवेरे सड़क पर उतर आये और माधोपुर गांव के समीप स्टेट हाईवे-103 गोविन्दपुर-अकबरपुर-फतेहपुर मार्ग को बांस से बांध कर पूरी तरह से अवरूद्ध कर दिया। जिससे इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि गुरुवार की रात हाथियों ने माधोपुर गांव में शिवबालक यादव के घर में घुसकर भारी तबाही मचायी। घर को ध्वस्त कर दिया तथा घर के भीतर रखा अनाज व अन्य खाने-पीने का सामान तहस-नहस कर दिया। जिससे घर में खाने-पीने तक की आफत बन आयी। हाथियों के आतंक के कारण शिवबालक यादव के परिजनों के सिर से आशियान...