जमशेदपुर, फरवरी 18 -- गोविंदपुर स्थित टाटा मोटर्स के यार्ड में मंगलवार दोपहर मिट्टी जांच के दौरान ट्राइपॉड गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदनीपुर जिले के बेल्दा थाना क्षेत्र निवासी राम हरिदास के रूप में हुई है। घायल मजदूर गौर हरि महतो भी बेल्दा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। जानकारी के अनुसार, टाटा मोटर्स यार्ड में मिट्टी जांच का कार्य ठेकेदार आरआर महतो द्वारा कराया जा रहा था। इस काम में पांच से छह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.