कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। नवरात्र पर गुरुवार की शाम बाजार को निकली भीड़ की वापसी का असर गोविंदपुरी पुराने पुल पर एक किलोमीटर लंबे जाम के रूप में देखने को मिला। इस दौरान पुल पर लोडर और टेंपो खराब हो गए, जिससे हालात और बिगड़ गए। पुल से बैंक चौराहे तक वाहनों की लाइन लगी। बाकी कमी बैंक चौराहे को पार करने वाले वाहनों से पूरी हुई। इसी तरह शाम लगभग चार बजे कार्डियोलॉजी के सामने भी जाम लगा। इसकी वजह फुटपाथ पर खड़ी एंबुलेंस रहीं। गोविंदपुरी पुराना पुल पर लगे जाम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रात आठ बजे पुराने पुल यू टर्न पर तीन लेन में वाहन चावला मार्केट की ओर जाने को खड़े दिखे। इस दौरान पुल की कई लाइटें भी बंद थी। दिन में तीन बजे रोडवेज बसों की धमाचौकड़ी से झकरकटी पुल से रेलवे स्टेशन मोड़ तक जाम लगा रहा। वहीं नौबस्ता से सागर हाईवे और किद...