नवादा, दिसम्बर 14 -- गोविंदपुर। सत्यम राज विक्की एक तरफ जहां पूरा देश स्वच्छता अभियान की बातें कर रहा है, वहीं गोविंदपुर का हृदय स्थल कहा जाने वाला मुख्य चौक और आस्था का केंद्र दुर्गा मंदिर व देवी मंडप आज प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होकर रह गया है। स्थानीय चौक स्थित दुर्गा मंदिर के निकट नाले में जमा कचरे और गंदगी के अंबार ने अब एक विकराल समस्या का रूप ले लिया है। आलम यह है कि मंदिर के सामने से गुजरना अब किसी सजा से कम नहीं लगता। यहां नाले की सफाई न होने के कारण स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि उठती हुई असहनीय दुर्गंध के कारण राहगीरों को अपनी नाक पर कपड़ा रखकर या सांस रोककर निकलना पड़ता है। गोविंदपुर की यह समस्या अब केवल एक नाले की सफाई तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह सार्वजनिक इच्छाशक्ति पर एक प्रश्नचिह्न है। स्थानीय जनता अब झूठे आश्वासनों से...