कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोविंदनगर की सेवाग्राम कॉलोनी में असिस्टेंट प्रोफेसर के बंद घर से चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात समेत अन्य माल पार कर दिया। मुख्य गेट का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने पास रहने वाले ससुर को जानकारी दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। गोविंदनगर निवासी जय प्रकाश श्रीवास्तव मध्यप्रदेश में शिवपुरी पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। पत्नी और दो बच्चों के साथ वहीं रहते हैं। सेवाग्राम कॉलोनी में पिता विपिन बिहारी और मां नगीना देवी हैं। जयप्रकाश ने बताया कि 26 जनवरी को छुट्टी पर घर आए थे, माता-पिता को भी साथ ले गए। शनिवार को पड़ोसी दिलीप कुमार ने कुछ दूरी पर रहने वाले ससुर प्रेम शंकर को ताला टूटा और गेट खुला होने की जानकारी दी। ससुर पहुंचे तो कमरे के दरवाजे का कुंडा टूटा था जबकि अंदर रखी अलमारी ...