गोवा से लौट रहे युवक की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से मौत
गुमला, जून 29 -- गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के करौंदी पंचायत के जोराग गांव निवासी 29 वर्षीय शनिचर उरांव की ट्रेन यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रविवार देर रात उनका शव गांव पहुंचा। जिसके बाद परिजनों में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार शनिचर उरांव पिछले करीब एक वर्ष से अपनी पत्नी सोनी उरांव और पुत्र प्रियांश उरांव के साथ गोवा में रहकर मजदूरी करता था 26 जून को वे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव लौटने के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान 26 जून की रात करीब 10 बजे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने इसकी सूचना तेलंगाना पुलिस को दी। पुलिस की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.