गोवा में AAP-GFP के पोस्टर से सियासी हलचल, तीसरे विकल्प की चर्चा तेज
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- गोवा में फरवरी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साझा पोस्टर ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। दोनों दलों की ओर से लगाए गए पोस्टर में कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए मतदाताओं के सामने तीसरा विकल्प रखने का संदेश दिया गया है। पोस्टर पर लिखा है, "Congress & BJP cheated you twice. Don't let them cheat you the 3rd time." यानी कांग्रेस और बीजेपी ने जनता को दो बार ठगा और अब तीसरी बार उन्हें ऐसा नहीं करने देना है। इस संदेश के जरिए दोनों दलों ने खुद को बीजेपी और कांग्रेस से अलग राजनीतिक विकल्प के तौर पर पेश करने की कोशिश की है।संभावित गठबंधन को लेकर चर्चा यह घटनाक्रम AAP और GFP के बीच संभावित राजनीतिक तालमेल की चर्चाओं के बीच सामने आया है। दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.