चतरा, मार्च 7 -- सिमरिया प्रतिनिधि। सिमरिया के गोवा में शुरू होने वाले श्री ग्राम देवी शतचंडी महायज्ञ के लिए रविवार को ध्वजारोहण किया जाएगा।यह जानकारी ।महायज्ञ के लिए गठित समिति के संरक्षक अंबिका सिंह ने दी।श्री सिंह ने बताया कि ध्वजारोहण में शामिल होने के लिए गोवा तथा आसपास के दर्जनों श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।उन्होंने बताया कि इस आयोजन की भव्यता बढ़ाने के लिए सिमरिया तथा आसपास के हर दरवाजे पर दस्तक दी गई है।बहरहाल महायज्ञ के लिए आचार्य बालयोगी जी को भी निमंत्रित किया गया है।वैसे इसके आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।गोवा और आसपास के गांवों का माहौल भक्तिमय हो उठा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...