रुद्रपुर, जुलाई 12 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा के युवक का गोवा के बीच में डूबने से शुक्रवार को मौत हो गई थी। परिजनों के पहुंचने पर रविवार को मृतक शाहिद का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में डूबने से हुई मौत के बाद पुष्टि होने पर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सभी औपचारिकता पूर्ण करने के बाद शव को हवाई जहाज से गोवा से दिल्ली लाया जा रहा है। जिसके बाद एंबुलेंस से शव को घर लाया जाएगा। बताते चलें कि गोवा के कैंडोलिम बीच पर भूड़ महोलिया के युवक शाहिद की डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक शाहिद अफरीदी का 6 जुलाई को 25 वां जन्मदिन था। यह भी पढ़ें- गोवा के कैंडोलिम बीच पर डूबने से खटीमा के युवक की मौत जिसे उसने खटीमा से बुलाए दोस्तों के साथ मनाया था। 10 जुलाई को सुबह 6 बजे शाहिद अपने दोस्तों के साथ कैंडोलिम बीच पर घूमने आय...