गोवा में जलडेगा की प्रवासी मजदूर महिला की मौत
सिमडेगा, सितम्बर 7 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के टीनगिना पंचायत अंतर्गत सिलिंगा भंडार टोली निवासी सीमा देवी की गोवा में निधन हो गया। सीमा देवी अपने पति के साथ गोवा में रह रही थीं। उनके पति जितेंद्र साहू वहां प्रवासी मजदूर के रूप में मजदूरी का काम करते हैं। बताया गया कि सीमा देवी की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब थी और वह बीमार चल रही थीं। इसी बीच गोवा में अचानक उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सीमा देवी के दो छोटे बेटे हैं। इनमें एक की उम्र करीब ढाई वर्ष और दूसरे की करीब चार वर्ष बताई गई है। मृतका का शव रविवार की देर शाम गांव पहुंचा। सोमवार को शव का परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.