वाराणसी, मार्च 30 -- वाराणसी। गोवा में जमीन बिक्री के नाम पर शहर के बड़े प्रॉपर्टी डीलर से 16 करोड़ 62 लाख 49 हजार रुपये ठगने के आरोप में भेलूपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गोवा में गिरफ्तारी के बाद उन्हें यहां लाया गया। रविवार को वे जेल भेज दिए गए। भेलूपुर थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उत्तरी गोवा के परवरिम थाने में बीबी बोरकर रोड निवासी प्रजय प्रसन्ना शिरोडकर और उत्तरी गोवा के कामत रोयल करंजलिम निवासी अमित कुमार सिन्हा है। अमित कुमार सिन्हा मूलत: पटेल नगर क्षेत्र (देहरादून) की उदय विहार पीपीसीएल कॉलोनी का निवासी है। मामले में गोवा निवासी विटोरिया जोस वेल्हो, डॉ. अमित कुमार सिंह और सीए प्रमोद पटेल फरार हैं। दुर्गाकुंड में प्रॉपर्टी डीलर अनुराग कुशवाहा ने केस दर्ज कराया। बताया कि वह गोमती नगर (लखनऊ) के...