बुलंदशहर, दिसम्बर 26 -- नया साल 2026 का जश्न मनाने के लिए लोग उत्सुक हैं। खास ट्रेंड इस बार यह है कि गोवा, मनाली, शिमला की बजाय पहली पसंद अयोध्या-काशी बन गए हैं। लोगों का रुझान पर्यटन स्थलों की जगह धार्मिक स्थलों पर नया साल मनाने का दिख रहा है। टूर-ट्रेवल्स पर अधिकांश बुकिंग तीर्थ स्थलों की हैं। हवाई मार्ग से भी लोग तीर्थस्थलों पर जाकर नया साल मनाने का मन बना रहे हैं। कुछ युवा ऐसे जरूर हैं जो गोवा, मनाली, शिमला में नए साल का जश्न मनाएंगे। धार्मिक भावनाएं लगातार लोगों में बढ़ती जा रही हैं। नए साल के पहले दिल लोग तीर्थ स्थलों पर जाकर धार्मिक अनुष्ठान, दर्शन, पूजन आदि करके भगवान से प्रार्थना करेंगे। अधिकांश लोगों का रुझान नए साल पर धार्मिक यात्रा का बन रहा है। नगर में करीब 10 से अधिक टूर एंड टेवल्स हैं। इन पर जानकारी लेने से पता चला कि धार्म...