नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- बीच देखने का ख्याल दिल में आता है तो सबसे पहला नाम गोवा का आता है। लेकिन गोवा जाने का बजट नहीं या फिर फैमिली के साथ ट्रिप प्लान कर रहे तो समुंदर के सुंदर बीच देखने के लिए साउथ के इन शहरों की सैर कर सकते हैं। जहां साफ-सुथरे सुंदर बीच आपको गोवा के फेमस बीच से भी ज्यादा अच्छी वाइब्स देंगे कि आप गोवा भूल ही जाएंगे। जान लें कहां बने हैं ये बीच....कापू बीच कापू बीच कर्नाटक के उडूपी में बना है। साफ-सुथरा, शांत, सुंदर बीच जहां पर आप रिलैक्स कर सकते हैं। नेचर के नजारे और समुंदर का किनारा आपको इस बीच से लौटने ही नहीं देगा। सबसे खास बात अगर आपको इस बीच का पूरा व्यू लेना है तो यहां पर बने लाइट हाउस पर चढ़ें। जहां से बीच का 360 डिग्री व्यू देखने को मिलेगा।ओम बीच आध्यात्म और नेचर के सुंदर नजारों का संगम है ओम बीच। इस बीच का नाम ...