छपरा, अप्रैल 15 -- जिला लोक शिकायत निवारण की सुनवाई 21 अप्रैल को होगी बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के गोवा पीपरपांती पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। जिला लोक शिकायत निवारण में सुनवाई के बाद ही निर्माण को लेकर आगे का आदेश पारित किया जाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को जिला लोक शिकायत निवारण अधिकारी के कार्यालय में होगी।जानकारी के अनुसार जिस जमीन पर भवन का निर्माण शुरू किया गया था, वह राजस्व अभिलेख में श्मशान घाट/मुर्दाघाट के रूप में दर्ज है। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, राजस्व व भूमि सुधार मंत्री और जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर निर्माण कार्य पर रोक की मांग की थी। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा ग्रामीणों का कहना है कि यह ...