लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ। गोवा के पणजी में आयोजित विकसित गोवा- 2037 सम्मेलन में लखनऊ के विकास मॉडल की गूंज सुनाई दी। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के 100वें स्थापना वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। सम्मेलन का उद्घाटन गोवा के ऊर्जा मंत्री आरएम धवलीकर ने किया, जिसमें पणजी के महापौर रोहित और बरेली के महापौर उमेश गौतम समेत कई विशेषज्ञ शामिल हुए। महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस मौके पर कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तभी प्राप्त होगा, जब शहर आर्थिक और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे। यह भी पढ़ें- अर्बन चैलेंज फंड के तहत बड़े निवेश का मार्ग खुलेगा उन्होंने लखनऊ को 'जीरो वेस्ट सिटी' बनाने की उपलब्धि साझा की। बताया कि शहर में प्रतिदिन 2000 मीट्रिक टन कचरे का वैज्ञानिक ...