नोएडा, दिसम्बर 8 -- गोवा के नाइट क्लब में आगजनी की घटना के बाद नोएडा जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिलेभर के क्लब, बार, होटल व रेस्त्रां संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। यह बैठक सेक्टर-25 स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। डीएम ने संचालकों को प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने, संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए ठोस उपाय करने तथा सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इन मानकों को मानने का निर्देश डीएम ने संचालकों को निर्देश दिए कि निर्धारित सुरक्षा मानकों, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और कार्यशीलता, आपात निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। कोई भी ज्वलनशील पदार्थ प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.