नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- गोवा की एक अदालत ने सोमवार को सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी। दोनों भाई बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक हैं। यहां छह दिसंबर को भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे और 17 दिसंबर को उन्हें वहां से वापस भेज दिया गया था। पीड़ितों के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता विष्णु जोशी ने बताया कि अदालत ने सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी है। जोशी ने बताया कि अदालत ने क्लब के मालिकों में शामिल अजय गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है क्योंकि पुलिस ने उसकी हिरासत बढ़ाने का अनुरोध नहीं किया। खोसला के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस की तैयारी अंजुना पुलिस ने लूथरा बंधुओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य अपराधों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.