नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिकों में शामिल अजय गुप्ता के खिलाफ गोवा पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज किया। गुप्ता छह दिसंबर को क्लब में लगी आग मामले में आरोपी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने कथित तौर पर नाइटक्लब के लिए व्यापार लाइसेंस लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के फर्जी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया था, इसलिए उत्तरी गोवा जिले के मापुसा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गुप्ता अभी अंजुना पुलिस स्टेशन की हिरासत में हैं। छह दिसंबर को अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन में आग लगने से कुल 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिसका कारण कथित तौर पर सुरक्षा नियमों का घोर उल्लंघन था। गुप्ता को 10 दिसंबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.