औरैया, मार्च 30 -- रुरुगंज, संवाददाता। क्षेत्र के साहूपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक नरेश चन्द्र शुक्ला महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथावाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से जहां कंस द्वारा भेजे गए राक्षसों का संहार किया, वहीं ब्रजवासियों को आनंद प्रदान किया। गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि इंद्र को अपने बल और सत्ता का घमंड हो गया था। उसे दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज में इंद्र पूजा बंद कराकर गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू कराई।इससे क्रोधित होकर इंद्र ने ब्रज मंडल में भारी वर्षा कराई, जिससे प्रलय जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सात दिनों तक ब्रजवासिय...